Saturday 9 September 2017

1 दिन में गोरी त्‍वचा पाने के लिए आजमाएं घर का बना ये स्‍क्रब!

1 दिन में गोरी त्‍वचा पाने के लिए आजमाएं घर का बना ये स्‍क्रब!

QUICK BITES:जब भी आप घर में स्क्रब बनाएं या बाहर से खरीदेंये जरूर ध्यान रखें कि वह माइल्ड हो । हार्श होने पर स्किन पर रैशेज पड़ सकते हैं।

स्क्रब हमारे चेहरे की साफ सफाई के लिए बहुत जरूरी है। धूल मिट्टी और बॉडी लोशन के लगातार इस्तेमाल से त्वचा पर मृत कोशिकाएं जमा हो जाती हैं। जिन्‍हें हटाने के लिए चेहरे को स्क्रबिंग की जरूरत होती है। स्क्रबिंग का प्रयोग हफ्ते में एक बार जरूर करना चाहिए। स्क्रबिंग से चेहरे के डेड सेल्स निकल जाते हैं और वह दमकने लगता है। आजकल बाजार में कई तरह के स्क्रब मौजूद हैं लेकिन आप चाहें तो घर पर ही अपनी त्वचा के मुताबिक प्राकृतिक रूप से फेस स्क्रब तैयार कर सकती हैं।

घर पर बनाए जाने वाले फेस स्क्रब का बनाने में आसान व किफायती होने के साथ दुष्प्रभाव रहित होते हैं। आपके घर के किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनके इस्तेमाल से स्क्रब तैयार किये जा सकते हैं। यकीन मानिए इसे बनानें में आपको कोई मुश्किल नहीं होगी। तो चलिए हो जाइए तैयार घर पर फेस स्क्रब बनाने के लिए-

कॉफी स्‍क्रब 

कॉफी स्‍क्रब बनाने में काफी आसान है। इस स्‍क्रब से त्‍वचा की मृ‍त कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है। मृत कोशिकाएं हटने के बाद त्‍वचा में नयी जान आ जाती है।

कैसे बनायें 

कॉफी स्क्रब को बनाने के लिए एक कटोरी में आधा कप चीनी, आधा कप कॉफी पाउडर, आधा कप सूजी लें और उसमें नारियल तेल, जैतून तेल या बेबी ऑयल डालें। इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें। ध्यान रहे इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाने के तुरंत पहले ही बनाएं वरना सूजी पूरा तेल और चीनी सोख लेगी। नहाते वक्त इस स्क्रब को तब लगाइये जब आप अपने शरीर पर साबुन और शैंपू लगाने वाली हों। इसे पूरे शरीर पर लगाएं। इस पेस्‍ट को अपनी पूरी बॉडी पर हल्के हाथों से तब तक रगड़ें जब तक कि चीनी पूरे शरीर पर घुल ना जाए। इसे शरीर पर 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर नहाएं। इसे चेहरे पर लगाएं। आप इसे लगाने के तुरंत बाद अपना चोहरा धो सकती हैं। 

पपाया स्‍क्रब

पपया बॉडी स्क्रब को भी घर पर तैयार किया जा सकता है। इसके लिए पपीता, ग्रेन पाउडर, राइस पाउडर, सी-सॉल्ट, शहद, दूध और दही की जरूरत है। यह स्क्रब त्वचा के अंदरूनी हिस्‍सों में जमा मैल को साफ करता है। इसके इस्‍तेमाल के बाद त्‍वचा खिल जाती है।  15 दिन में एक बार इस स्‍क्रब का इस्‍तेमाल किया जाना चाहिए। लेकिन वैक्स या रेजर का यूज करने के दो दिन बाद तक यह स्क्रब नहीं लगाना चाहिए। 

कैसे बनायें 

पपीते को मैश कर लें। दही व दूध को छोड़कर इसमें बाकी सारी चीजें मिला लें। अच्छी तरह मिक्स करें। अब करीब पांच मिनट के लिए स्टीम लें। स्टीम लेने के बाद इस मिक्सचर को अच्छी तरह चेहरे पर लगाएं। अब इसके ऊपर प्लास्टिक शीट लगा दें। 20 मिनट लगा रहने दें। इसे धोने के बाद दूध या दही ले लें और शरीर पर अच्छी तरह मल लें। यह स्क्रब शरीर को नाजुक और कोमल बनाने के साथ शाइनिंग भी देता है।

केला और ओटमील स्‍क्रब

केला और ओटमील बनाने में सबसे आसान है। केला मुंहासे साफ करने में मदद करता है। इसके इस्‍तेमाल से त्‍वचा के बैक्‍टीरिया समाप्‍त होते हैं और वह खिल उठती है। वहीं ओटमील आपकी त्‍वचा का प्राकृतिक पीएच बैलेंस बनाये रखता है। इसके साथ यह चेहरे के दाग-धब्‍बों को भी दूर करता है। साथ ही त्‍वचा को कोमल भी बनाता है।

कैसे बनायें 

इस स्क्रब को बनाने के लिए दो केले लें उसे अच्‍छे से मैश कर लें। इसमें एक चम्‍मच शहद, सिरका और ओटमील मिला पर पेस्‍ट तैयार कर लें। इस स्‍क्रब को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से पांच मिनट तक लगाएं और फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसे लगाने के बाद आप खुद अपने चेहरे पर मौजूद फर्क को महसूस कर पायेंगी।  

आम और बादाम स्‍क्रब

आम और बादाम का मिश्रण आपकी त्‍वचा के लिए परफेक्‍ट स्‍क्रब है। यह आपकी त्‍वचा को पोषण देने के साथ-साथ गहराई से उसकी सफाई भी करता है। 

कैसे बनायें 

इस स्‍क्रब को तैयार करने के लिए दो बारीक चम्‍मच पिसे हुए बादाम को आधा कप आम के गूदे में मिला दें। त्‍वचा को निखारने के अलावा इससे आपकी स्‍किन को विटामिन-ई भी मिलेगा। एक बार अगर आपकी स्‍किन के सारे पोर्स खुल जाएंगे तो उसको पोषण मिलने में आसानी होगी। 

राइस स्क्रब

चावल में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट पाये जाते हैं। इसके साथ ही इसकी तासीर ठण्‍डी होती है और यह त्‍वचा को शीतल बनाये रखता है। यह त्‍वचा की रंगत को भी निखारता है। 

कैसे बनायें

इसे बनाने के लिए आधा कप दही में दो बडे चम्मच चावल का आटा मिलाएं और नहाने से पहले इसे पूरे शरीर पर लगाएं, 5-6 मिनट के बाद धो लें।

No comments:

Post a Comment